विभिन्न जगहों में किया गया विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन

खगड़िया : खगड़िया अंतर्गत विभिन्न जगहों में केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया गया। वहीं गोगरी प्रखंड अंतर्गत यह शिविर गौरैया बथान एवं बौरना पंचायत में किया गया। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, किसानों से संबंधित शिविर, एलपीजी गैस से संबंधित शिविर और कृषि से संबंधित शिविर आदि लगाए गए थे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सरकारी योजनाओं और लाभों को वहां तक पहुंचना है जो पीछे रह गए हैं। हमारे पंचायत में जिसको भी योजनाओं के बारे में मालूम नहीं है इसके लिए विशेष कर यह कैंप लगाया गया है। बिहार सरकार हो या केंद्र सरकार जिसके द्वारा जो भी कल्याणकारी योजना चलाई गई है उसे धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गरीब परिवार के लिए उज्जवला योजना के तहत कई लोगों को गैस प्रदान किया गया। इस उज्जवला योजना से कई लोग लाभन्वित हुए हैं और अभी भी हो रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तहत भी कई योजनाएं हैं जो कई लोगों को पता नहीं है इसकी जानकारी भी दी गई।सबसे बड़ी बात है की किसानों के लिए बहुत सारी ऐसी लाभदायक योजनाएं सरकार ने चलाई है जो किसानों को पता तक नहीं है। इस संकल्प यात्रा के तहत वे इसका फायदा उठा सकते हैं। इस यात्रा के तहत पौधा रोपण करने के लिए लोगों को पौधा भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कई लोगों का टीवी, ब्लड प्रेशर और शुगर आदि चेक किया गया और उचित सलाह भी दिया गया। इस मौके पर डॉ. आसिफ राजा सहित कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...