धनबाद- जिला के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर बाइकर गैंग ने एक महिला से दो लाख बीस हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपने बेटे के साथ एसबीआई कुमारधुबी शाखा से 2.20 हजार रुपये की निकासी की थी। महिला के अनुसार एकाउंटेंट ने महिला से पैसे के बारे में पूछताछ की थी। ओपी के पास महिला पैदल जा रही थी कि पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युबक बैग छीनकर भाग गए। पुलिस महिला की शिकायत पर जांच में जुट गई है। लगभग 15 दिन पूर्व एसबीआई कुमारधुबी के पास भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब एक महिला अपने बेटा के साथ एक लाख दस हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थी, तभी मैथन सिरामिक के पास से मोटरसाइकिल सवार दो युवक छिनतई कर फरार हो गए थे। एसबीआई कुमारधुबी से पैसा निकलकर लौट रहे मां बेटे से छिनतई की यह दूसरी घटना है। भुक्तभोगी महिला का कहना है कि इस घटना में बैंक का एकाउंटेंट मिला हुआ, उसी ने बाइकर गैंग को पैसे निकाले जाने की सूचना दी है।

Trending News
हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...
मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...
बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...
Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व...
मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में...
बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...
बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
मालसलामी में रिश्तेदारों ने ही रची अपहरण व हत्या की साजिश,...
पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





