एक साथ अज्ञात चोरों ने 3 दुकानों में की चोरी, आक्रोशित लोगों ने घंटों किया सड़क जाम

मधेपुरा : मधेपुरा में लगातार चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन इस बात से अंजान रहते हैं। एसे ही ताजा मामला मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भतखोरा बाजार स्थित सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों रेडिमेड दुकान समेत दो दुकानों का सटर कटकटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर ने तीनों दुकानों से 10 लाख से अधिक रुपए का सामान लेकर रफू चक्कर हुए।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सहरसा/पूर्णियां एनएच-107 मुख्य सड़क को जामकर जमकर बबाल कटते हुए जल्द चोरों की गिरफ्तारी का मांग किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने बाजार में टीओपी की मांग करते हुए स्थानीय चौकीदार पर ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाया। इसी बीच सड़क जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने मुरलीगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार के साथ हाथापाई भी कर दिए। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में बहुत जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा कर घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉग मंगवा कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...