Weather Update-मौसम ने ली अंगड़ाई, कभी ठंड का है आलम कभी तपती गर्मी ने तड़पाई

रांचीः झारखंड के मौसम ने गजब की अंगड़ाई ले ली है। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दोपहर में तपती गर्मी लोगों झुलसा रही है। राजधानी रांची में भी यही आलम है। राजधानी रांची का मौसम भी फिरकी ले रहा है, मौसम कभी ठंडा है तो कभी गर्म।

मिचौंग साइक्लोन के बाद मौसम में भारी बदलाव

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि रांची के मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही और मिचौंग साइक्लोन के जाने के बाद से राजधानी रांची सहित राज्यभर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। राज्यभर में कंपकंपी वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में ये ठंड और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- घंटो जाम में फंसा रहा एंबुलेंस, किसी ने नहीं ली सूद

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में आने वाले दिनों में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस दौरान रांची का तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है।

Share with family and friends: