Siwan में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

सिवान: सिवान में बीती शाम अपराधियों ने सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की जहां बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में घायल की पहचान सूरापुर निवासी देवचंद मांझी के रूप में की गई है। आननफानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

मामले में बताया जा रहा है कि घायल लक्ष्मीपुर स्थित एक सीमेंट बालू दुकान में मजदूरी करता है। गुरुवार की शाम दुकान के मालिक दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली देवचंद के हाथ में लगते हुए निकल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    शराबबंदी Nitish Kumar के संस्थागत भ्रष्टाचार का एक छोटा सा नमूना, तेजस्वी ने सीएम से पूछा 12 सवाल…

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Siwan Siwan Siwan

Siwan

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...