Jharkhand : जनसुनवाई में बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध

रांची: बिजली टैरिफ पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से जनसुनवाई शुरू कर दी गयी है. 11 दिसंबर को डालटेनगंज और 13 दिसंबर को चाईबासा में जनसुनवाई हुई.

जनसुनवाई में आम लोगों ने झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा टैरिफ बढ़ाये जाने के प्रस्ताव का विरोध किया. वहीं, आयोग ने लोगों की आपत्तियों को लिखित रूप में ले लिया है. 15 दिसंबर को धनबाद, 18 दिसंबर को देवघर और 19 दिसंबर को रांची में जनसुनवाई होगी.
वित्तीय वर्ष 23-24 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 6.30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है.

इसको लेकर ही जनसुनवाई की जा रही है. बताया गया कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी करनेके बाद जनवरी माह में वित्तीय वर्ष 23-24 के टैरिफ की घोषणा की जायेगी. जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए भी टैरिफ पिटीशन दाखिल कर दिया है.

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...