बिजली टैरिफ पर दिसंबर में शुरू होगी जनसुनवाई

रांची: जेबीवीएनएल के वित्तीय वर्ष 2023-24 के टैरिफ पर जनसुनवाई दिसंबर के पहले सप्ताह में आरंभ होगी। जनसुनवाई की प्रक्रिया राज्य विद्य़ुत नियामक आयोग के द्वारा की जायेगी।

गौरतलब है कि इस टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज में भी इजाफे का प्रस्ताव है।

अभी शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर6.30 रूपये /यूनिट है. जिसे बढ़ा कर 8.60 रुपये/ यूनिट करने का प्रस्ताव है. यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए है।

जबकि 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की द 7.60 रुपये/ यूनिट करने का प्रस्ताव है. इस से पहले झारखंड विद्यूत नियामक आयोग ने जनू 2023 में नयी टैरिफ की घोषणा की थी।

यह टैरिफ वर्ष 2021- 22 के लिए थी। लेकिन अब सीधे 23-24 के लिए टैरिफ पर जनसुनवाई होगी। इधर 30 नवंबर तक जेबीवीएनएल वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए भी नयी टैरिफ का पीटिशन दाखिल करेगा. जनसुनवाई की तिथि अगले सप्ताह जारी कर दी जायेगी।

 

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...