अप्रैल 2024 के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी पुरी- पटना और भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेनें

रांची:  पूर्वी तट रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार करनेव स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है.

इसे लेकर पूर्वी तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र के मुताबिक, हर शनिवार को पुरी से खुलने वाली 08439 पुरी-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल, 2024 तक चलेगी.

इसी तरह प्रत्येक रविवार को पटना से खुलने वाली 08440 पटना-पुरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08440 पटना-पुरी साप्तािहक स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल 2024 तक चलेगी.

साथ ही भुवनेश्वर से प्रतिदिन खुलने वाली 02832 भुवनेश्वर- धनबाद स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल, 2024 तक चलेगी, जबकि, धनबाद से प्रतिदिन खुलने वाली 02831 धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल 2024, तक चलेगी.

इसके अलावा, प्रत्येक गुरुवार को पटना से खुलने वाली 03230 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी 2024 तक चलेगी. इसी तरह पुरी से प्रत्येक शुक्रवार को खुलने वाली 03229 पुरी-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी 2024 तक चलेगी. हालांकि, इन स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई फेरबदल नहीं किया गया है.

Jharkhand Weather Alert: 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट,...

 झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का...

JPSC-JSSC Recruitment Reform: 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी भर्ती व्यवस्था सुधार...

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। 11 सितंबर को छात्र पदयात्रा निकालेंगे।JPSC-JSSC...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...