भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार
रांची: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।
- ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल 31 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन धनबाद से रवाना होगी।
बोकारो-रांची ट्रेन का परिचालन सामान्य
दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5 दिसंबर को रद्द की गई ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर का परिचालन आज से पुनः सामान्य रूप से शुरू हो गया है। ट्रेनें निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार चलेंगी।
रेल यात्रियों को इन परिवर्तनों से राहत मिलेगी और सफर सुगम होगा।


















