जमशेदपुर : शहर में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा इकट्ठा करने अस्पतालों में पहुंची टीम

जमशेदपुर :

जिले में कोरोना बीमारी से हुई मौत के आंकड़े को इकट्ठा करने के लिए यूनाइटेड नेशन्स इमरजेंसी फंड और यूनिसेफ की एक

टीम शहर के अस्पतालों में पहुंची जानकारी ली। दो सदस्यी टीम का सहयोग जिला सर्विलांस

अधिकारी डॉ. शाहिर पाल ने किया।

किस हालात में हुई थी मौत

टीम में जो लोग भी पहुंचे हुए थे, वे यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि आखिर उनकी मौत किस हालात में हुई थी

। कारण क्या था। इसपर आपस में मंथन किया। कहीं ईलाज में तो लापरवाही नहीं हुई थी।

कई सवालों को टीम की ओर से उठाया गया।

टीएमएच, एमजीएम व अन्य अस्पतालों में पहुंची टीम

टीम के लोग टाटा मुख्य अस्पताल और शहर के सरकारी अस्पताल एमजीएम समेत अन्य निजी अस्पतालों में भी गए।

इस बीच मौत के कारणों को जानने का प्रयास किया।

इस दौरान टीम के सदस्य डॉ बनेश महतो ने बताया कि अभी

आकलन चल रहा है और जिस प्रकार से एज वाइज जो मौत हुई है कोरोना में उनके कारणों का

पता लगाया जा रहा है कि कारण क्या था ।

जो मौत हुई उसके अनुसार टाटा मुख्य अस्पताल में ही लोग इस वैशिक महामारी में इलाज

कराने को लेकर गए जहा उनकी मौत हुई है । जिला सर्विलांस के डॉ. साहिर पाल का कहना है कि सरकार के द्वारा

जांच में यूनिसेफ की टीम कोरोना से हुई मौत के आंकड़े को लेकर जांच के लिए जमशेदपुर आई है और

अभी जांच चल रही है। ज्यादातर किस वजह से कोरोना में मौत हुई है इसके आंकड़े को कलेक्ट किया जा रहा है ।

प्रदीप यादव के सवाल पर बोले मंत्री बादल- 45 अस्पतालों में है गम्भीर इलाज की सुविधा

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...

Bihar Engineering University MoU: छात्रों को मिलेगा IBM SkillsBuild से निःशुल्क...

Bihar Engineering University MoU, पटना: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना और भारत केयर्स (एसएमईसी ट्रस्ट), जो आईबीएम स्किल्सबिल्ड-कंट्री पार्टनर है, के बीच छात्रों और शिक्षकों...

Bihar Semiconductor Investment: सेमीकॉन इंडिया 2026 में बिहार ने दुनिया के...

Bihar Semiconductor Investment, पटना: सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में बिहार अपनी संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के सामने रखने की...