Advertisement
Advertisement

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की जिंदगी, छठ के सीजन में जीविका दीदियों की हो रही अच्छी कमाई

Rural Development Department, Patna

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है। मुंगेर, रोहतास, बक्सर और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक सामग्री तैयार कर रही हैं। बांस के सूप, दउरा, टोकरी और पंखे के साथ पारंपरिक अलता बनाकर ये महिलाएं अपने लिए स्वरोजगार का रास्ता खोल रही हैं। खास बात यह है कि कुछ महिलाएं एक सीजन में 20 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों की मेहनत और हुनर से छठ महापर्व और भी खास बन रहा है। उनके अनुसार, पारंपरिक उत्पादों के निर्माण और बिक्री से महिलाओं को घर के आसपास ही रोजगार मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

छठ के बाजार में बांस के सूप-दउरा की बढ़ी मांग

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। पर्व के दौरान इनकी मांग बढ़ जाती है। इसी अवसर को जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी आजीविका का साधन बना रही हैं। मुंगेर, रोहतास, बक्सर और पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में महिलाएं बांस से सूप, दउरा, टोकरी और पंखे तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों के साथ आसपास के गांवों में भी हो रही है। इससे महिलाओं को अपने पारंपरिक कौशल का इस्तेमाल कर कमाई करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही छठ से जुड़ी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिल रहा है।

मुंगेर की गेंदीया देवी ने हुनर को बनाया कमाई का जरिया

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की बंगालवा पंचायत के करैली गांव की गेंदीया देवी इसका उदाहरण हैं। वह बांस से सूप और दउरा तैयार कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। गणेश स्वयं सहायता समूह, आंचल ग्राम संगठन और सक्षम संकुल संघ से जुड़ी गेंदीया देवी अपने पति मनोज टुरी के सहयोग से छठ पूजा की सामग्री बनाती हैं। उनके बनाए उत्पाद स्थानीय बाजारों के अलावा आसपास के गांवों में भी बिक रहे हैं। छठ व्रती महिलाएं और स्वयं सहायता समूह की दूसरी दीदियां भी उनसे सीधे खरीदारी कर रही हैं। इससे उन्हें अपने उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर बाजार मिल रहा है।

रोहतास में महिलाएं सामूहिक रूप से कर रहीं उत्पादन

रोहतास जिले के रोहतास प्रखंड में आत्मबल संकुल संघ से जुड़ी 9 से 10 महिलाएं मिलकर बांस की टोकरी, सूप, दउरा और पंखे तैयार कर रही हैं। सामूहिक रूप से काम करने का फायदा उनकी आमदनी में भी दिख रहा है। इस काम से प्रत्येक सदस्य को प्रति सीजन करीब 20 हजार रुपये तक की कमाई हो रही है। वहीं, कबीर जीविका महिला ग्राम संगठन और शारदा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस सीजन में व्यक्तिगत रूप से 35 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। छठ के दौरान पारंपरिक पूजन सामग्री की मांग उनके लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण अवसर बन रही है।

Jeevika Didi Chhath Products

अलता बनाकर भी आत्मनिर्भर बन रहीं जीविका दीदियां

बांस के उत्पादों के अलावा कई जिलों में जीविका दीदियां पारंपरिक अलता भी तैयार कर रही हैं। इसका इस्तेमाल छठ व्रती महिलाओं के श्रृंगार, घरों की चौखट सजाने और पूजा सामग्री की पारंपरिक रंगाई में किया जाता है। इस तरह महिलाएं छठ की अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार कर बाजार में अपनी जगह बना रही हैं। बक्सर, पूर्वी चंपारण और नालंदा समेत अन्य जिलों में भी जीविका दीदियां स्थानीय मांग के अनुसार पारंपरिक उत्पाद बना रही हैं। जीविका के माध्यम से उन्हें उत्पादन, विपणन और बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Jeevika Didi Chhath Products 2

महिला सशक्तीकरण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। जीविका स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज जीविका दीदियां अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास में भी योगदान दे रही हैं। छठ जैसे पारंपरिक पर्व के अवसर पर उनके उत्पादों की बढ़ती मांग यह दिखाती है कि स्थानीय हुनर को बाजार से जोड़कर महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0: साइबर ठगों के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 36.94 करोड़ रुपये बचाए; जानिए कहां मिले सबसे ज्यादा फर्जी खाते

Commercial Advertisment

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0: साइबर ठगों के खिलाफ बिहार पुलिस...

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0, पटना: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर और अक्टूबर महीने में...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...