चोर चुस्त-पुलिस सुस्त, सुरक्षा भगवान भरोसे, लगातार चोरी की वारदातों से सहमे लोग

खगड़िया : खगड़िया में पिछले कुछ दिनों के भीतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधे दर्जन से ज्यादा घरों और दुकानों के ताले टूट चुके हैं। इनमें से एकाध को छोड़ दें तो बांकी घटनाओं में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। भले ही पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर रखने के लाख दावे कर रही हो। लेकिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

पिछले कुछ दिनों के भीतर हुई आधे दर्जन से अधिक चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की इस लापरवाही से चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा पंचायत निवासी रामविलास साह के पुत्र राजीव साह के मनिहारी दुकान का सटर काटकर श्रृंगार के हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इस डर से कई किराएदार व घर के लोग अपने घर को बंद कर शादी विवाह में भी जाने से कतरा रहे हैं। साथ ही पुलिस की गश्त व कार्यशैली पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। इसके बावजूद भी चोरी की वारदातें नहीं थम सकी हैं।

इस बीच पुनः चोरों ने बुधवार की देर रात्र में अलौली थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत अंतर्गत ऐलाश चौक पर दो ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। जहां लाखों की चोरी कर दुकान से डेढ़ क्विंटल की तिजौरी को उठा ले गया। इधर, अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना निवासी कल्पू साह के पुत्र अरविंद साह और खगड़िया जिले के अलौली निवासी राम नरेश साह के पुत्र विनोद साह के ज्वलेरी दुकान से चोरी की घटना रात्रि में हुई है। दोनों दुकानदारों द्वारा आवेदन दिया गया है। कांड संख्या दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

इधर, चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम रखा। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम को हटाया गया। गौरतलब हो कि आवेदन के अनुसार अरविंद साह के ज्वलेरी दुकान से लगभग 250 ग्राम सोना, 10 किलो ग्राम चांदी और 50 हजार नकद रुपए चुरा लिए। वहीं विनोद साह के ज्वलेरी दुकान से 50 ग्राम सोना, चार किलो ग्राम चांदी और 40 हजार रुपए नकद चोरी करने की बात सामने आई है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...