बाइक चोरी की घटनाओं में बेतहशा वृद्धि, पुलिस ने 4 युवक को धर दबोचा

431
Advertisment

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में बेतहशा वृद्धि हुई है। पटना के अलग अलग थाना इलाको में बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय हैं, जो रोजाना बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सरदर्द बन गए हैं। मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है जहां बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी निगाह रखी जा रही थी। उसी दरम्यान घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फोटो के आधार पर बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक और स्कूटी से अवैध शराब की होम की करने वाले युवकों को पुलिस ने धर दबोचा।

Advertisment

मामले की जानकारी देते हुए पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड निवासी सरफराज को गिरफ्तार किया। जिससे कड़ाई से पूछताछ में रूस्तमपुर के आकाश, मुकेश, दीपक सैनी और मनीष की गिरफ्तारी हुई है। वहीं दो आरोपी राहुल और बंटी फरार है, इनके घर से छापेमारी में चोरी की बाइक और स्कूटी को रिकवर किया गया है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement