सरायकेला-खरसावां : चांडिल में भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा दो दिनों की बारिश ने राज्य सरकार के दावों की खोल दी पोल

सरायकेला-खरसावां :

रांची लोस क्षेत्र के भाजपा सांसद संजय सेठ ने सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल स्थित रेलवे बाईपास सड़क का निरीक्षण

किया। मात्र छह माह के भीतर सड़क का खास्ताहाल एवं जर्जर होने पर संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की।

सांसद ने  कहा कि रेल बाइपास सड़क पूरी तरह से फेल है। कोरोना संक्रमण के बाद वे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलेंगे।

इसके पहले सांसद ने चांडिल एवं चौका में ग्रामीणों के बीच नमो आहार का वितरण किया। नमो आहार में कच्चा राशन

के रूप में चावल, दाल, आलू, प्याज आदि सामग्री थी।

उन्होंने नमो आहार का वितरण के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।

कोरोना संक्रमण से सर्तक रहने को कहा। सांसद ने चांडिल स्टेशन, कमारगोड़ा एवं चावलीबासा में नमो आहार

का वितरण किया तथा फदलोगोड़ा स्थित कालीमंदिर में मत्था टेका एवं जुना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विदयानंद

सरस्वती से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा कार्य के

साथ-साथ ग्रामीणों के बीच वैक्सीन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएं।

सांसद ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद ने वर्तमान राज्य

सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की एक दो दिनों की बारिश ने राज्य सरकार के विकास के

दावे की पोल खोलकर रख दी है। राज्य सरकार आंख मुंदकर बैठी हुई है। यह राज्य सरकार की अनदेखी है।

राज्य सरकार में लूट की छूट दी जा रही है। पुल-पुलिया एवं सड़क का ध्वस्त होना इसका जीता-जागता नमूना है।

राज्य में कानून का शासन नहीं है। इसी तरह अवैध खनन होता रहा तो आने वाले समय में झारखंड में एक

भी पुल-पुलिया और सड़क नहीं बचेगी।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल की शानदार पहल, कई कार्यक्रमों का आयोजन के साथ ही महिलाओं को किया गया सम्मानित

Saffrn

Trending News

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img