जियो ने लॉन्च किए 3 नए ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’, प्लान के साथ ही मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली : नए साल पर जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एंटरटेनमेंट का धमाका किया है। कंपनी ने ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ के नाम से ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन वाले तीन नए मोबाइल प्लान्स लॉन्च किए हैं। जियो सिनेमा प्रीमियम, डिज़्नी+हॉटस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, प्राइम वीडियो (मोबाइल), लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोइ, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका जैसे करीब 14 ओटीटी ऐप्स, प्लान्स के साथ फ्री मिलेंगे।

ओटीटी ऐप्स के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रिय भाषाओं का कंटेंट देखा जा सकेगा। प्लान के साथ बंडल किए गए इन ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन्स की कीमत करीब 1000 रुपए है। 398 रु के प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स तो 1198 रुपए और 4498 रुपए के प्लान्स में 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को फ्री मिलेगा। 398 रुपए के प्लान की वैलेडिटी 28 दिन होगी। 1198 रुपए वाला प्लान 84 दिनों तक वैद्य रहेगा। तो वहीं 365 दिनों की वैलेडिटी वाले प्लान की कीमत 4498 रुपए रखी गई है। हर प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन दो जीबी डेटा भी मिलेगा।

‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ रिचार्ज करने पर अलग-अलग कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा। जियो टीवी ऐप में साइन-इन करने पर, ओटीटी ऐप्स के लिए अलग लॉगिन और पासवर्ड बनाने और याद रखने की जरूरत नही होगी। 4498 रुपए वाले प्लान लेने पर वन-क्लिक कस्टमर केयर कॉल बैक की सुविधा भी उपलब्ध है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की...

 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर पर कार्डियक अटैक के बाद उन्हें CPR दी...