जियो ने लॉन्च किया नया ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’, 888 रुपये में मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

जियो OTT स्ट्रीमिंग प्लान

• फाइबर और एयरफाइबर उपभोक्ता उठा सकेंगे फायदा
• 15 OTT ऐप में शामिल हैं, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियोसिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप
• 30 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड और साथ में अनलिमिटेड डेटा
• जियो आईपीएल डीडीडी ऑफर लागू (50 दिन अतिरिक्त)

रांची. स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए रिलायंस जियो एक नया पोस्टपेड ओटीटी बंडल प्लान लेकर आया है। इस प्लान के साथ उपभोक्ता को 15 प्रीमियम OTT ऐप तो मिलते ही हैं साथ ही मिलता है अनलिमिटेड डेटा ताकी वे जब चाहें और जितनी देर तक चाहें अपने मनपसंदीदा ऐप पर कार्यक्रम देख सकें। प्लान 888 रू प्रति माह की किफायती कीमत पर मिलता है और यह जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर दोनों ही के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

जियो OTT स्ट्रीमिंग प्लान

नए प्लान में ग्राहकों को 30 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा, नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान, अमेज़न प्राइम और जियोसिनेमा प्रीमियम जैसे 15 से अधिक प्रमुख ओटीटी ऐप्स को प्लान के साथ बंडल किया गया है। यानी इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ ही मिलेगा। इस प्लान की एक और खास बात है, चाहे कोई नया सब्सक्राइबर हो या 10 एमबीपीएस या 30 एमबीपीएस प्लान का उपयोग करने वाला मौजूदा यूजर, ₹ 888 का पोस्टपेड प्लान हर किसी के लिए है। प्रीपेड प्लान वाले और सभी मौजूदा यूजर आसानी से नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं।

जियो OTT स्ट्रीमिंग प्लान

इसके अलावा, हाल ही में घोषित जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर भी इस प्लान पर लागू होगा। जियोफाइबर हो या एयरफाइबर के पात्र ग्राहक अपने जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 50-दिन का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई 2024 तक उपलब्ध जियो डीडीडी ऑफर विशेष रूप से टी20 सीजन के लिए तैयार किया गया है।

Saffrn

Trending News

Bihar Teacher Recruitment: अगले 5 वर्षों में होगी 1 लाख शिक्षकों...

 बिहार सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का बड़ा फैसला लिया है। हर वर्ष जुलाई में भर्ती विज्ञापन जारी...

Bihar Agriculture Meeting: किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने पर...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की बैठक में किसानों को खाद-बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, बागवानी नीति और मधु क्रांति पर...

Bal Hriday Yojana: बिहार के 28 बच्चों को मुफ्त Heart Surgery...

 बिहार सरकार की बाल हृदय योजना के तहत 99वें बैच में 28 बच्चों को निःशुल्क इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया। अब तक 3028...

Bihar Film Tourism: डॉ. प्रमोद कुमार की पहल से बिहार बनेगा...

बिहार में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने, नई फिल्म नीति और विरासत संरक्षण को लेकर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

Bihar PDS Monitoring: राशन वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के...

बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में PDS व्यवस्था, संदिग्ध राशन कार्ड, शिकायत निवारण और खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img