मुख्यमंत्री ने नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण

नवादा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिला के कादिरगंज के पौरा गांव में गंगाजल आपूर्ति योजना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 36 मिलियन लीटर क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जल शोधन संयंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान जल शोधन संयंत्र के अवयव प्री सेटलिंग टैंक, कैस्केड एरियेटर, फ्लैश मिक्सचर, क्लैरी फ्लो कुलेटर एवं फिल्टर यूनिट के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जल शोधन केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजना के कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गंगाजल आपूर्ति योजना पर आधारित एक लघु फिल्म की मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति दी गयी।

गंगाजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्वयं पानी पीकर नवादा में हर घर तक गंगाजल को शुद्ध पेयजल के रूप में पहुंचाने की शुरुआत की। अब गंगाजी राजगृह जलाशय से लगभग 20 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाकर नवादा के पौरा में जल-शोधन संयंत्र तक गंगाजल को पहुंचाया जा रहा है। जहां से नवादा शहर के घर-घर में बुडको (नगर आवास एवं विकास विभाग) द्वारा पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पौरा (नवादा) के इस जल-शोधन संयंत्र में 36 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी को साफ करने की क्षमता है।

वहीं पर एक मास्टर अंडरग्राउण्ड रिजर्वायर (MUGR) का निर्माण भी किया गया है। जिसमें 36 मिलियन लीटर पानी साफ करने के बाद रखा जा सकता है। व्यवस्था ऐसी की गई है कि मास्टर अंडरग्राउण्ड रिजर्वायर से सीधे बुडको के चार संप हाऊस में पानी भेजा जाएगा। संप हाऊस से पंप के माध्यम से पानी को चार वाटर टैंकों में भेजा जाएगा। प्रत्येक वाटर टैंक की क्षमता लगभग साढ़े चार लाख लीटर है। इन वाटर टैंकों के माध्यम से नवादा शहर के सभी घरों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर (8-9 बाल्टी) की दर से गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।

विद्युत आपूर्ति के लिए पौरा स्थित जल-शोधन संयंत्र के पास ही अलग से विद्युत सब-स्टेशन का भी निर्माण किया गया है। इस योजना के शुरू होने से नवादा शहर के लोगों के साथ-साथ होटल, धर्मशाला, शिक्षण संस्थान इत्यादि में भी पेयजल की आपूर्ति होगी। इससे भू-गर्भ जल पर निर्भरता कम होगी तथा भू-गर्भ जल का दोहन कम होगा और धीरे-धीरे जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। यह पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल योजना है एवं इससे पूरा वातावरण बेहतर होगा।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री सह नवादा जिला के प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ, विधायक प्रकाश वीर, विधायक नीतू कुमारी, विधायक विभा देवी, विधान पार्षद अशोक कुमार, पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिब, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, बुडको के एमडी धर्मेंद्र कुमार, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, अभियंतागण उपस्थित थे। नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री मोतनाजे पहुंचे और मोतनाजे जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...