नालंदा : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा मंडाछ रोड में कोलुहार के पास अपराधियों ने दूध भरी पिकअप वाहन के साथ लूटपाट किया है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो सवार राजेश कुमार को 17 नंबर मोड़ से गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के रेउला निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। जहां लूटी गई दूध का केन बरामद किया गया है। इस दौरान डीएसपी सदर नुरुल हक ने बताया कि पुलिस ने लूटी गई दूध का छह केन, एक पिकअप गाड़ी , तीन मोबाइल सेट और एक स्कॉर्पियो भी जब्त किया। साथ ही मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में की जा रही है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







