चांदन नदी में एक अधेड़ का मिला शव, किसान ने दी ग्रामीणों को जानकारी

बांका : बांका के अमरपुर थाना अंतर्गत इंद्रसेना गांव के समीप चांदन नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर इंद्रसेना, डुबौनी, कंझिया, राजपुर और पतवैय सहित अन्य गांवों के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन किसी ने भी शव शिनाख्त नहीं कर पाया। आशंका है कि हत्या कर शव को नदी में गड्डा खोदकर डाल दिया था। जिससे कुत्ता एवं जंगली जानवर के खोदकर बाहर निकाल दिया था। शव लगभग दस दिन पूर्व का होने का आशंका है।

सूचना मिलने पर अमरपुर इंस्पेक्टर बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इंद्रसेना गांव के मकेश्वर मांझी ने बताया कि वह नदी किनारे अपने खेत में गेंहू बुआई कर रहा था। इसी दौरान नदी में कुत्ता के झूंड शव के पास था। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में उक्त स्थल पर श्मशान घाट भी है। जहां आर्थिक रूप से कमजोर आसपास गांव के लोग नदी में आकर दाह संस्कार भी करते हैं। ऐसे में मृत्यु के बाद शव को बालू में गड्डा खोदकर डाल भी दिया हो।

हालांकि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने आसपास के गांव से किसी महिला या पुरुष के गुमशुदगी या लापता होने की भी जानकारी ली। लेकिन किसी के लापता होने की जानकारी नहीं मिल पाया। ज्ञात हो कि इंद्रसेना गांव के समीप बांका एवं रजौन थाना क्षेत्र का सीमा लगता है। ऐसे में सीमावर्ती थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को बालू के गाड दिया हो। पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व भी चांदन नदी में पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया था। जांच में रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव का था। जो जेठौर महादेव मंदिर पूजा करने आने के दौरान नदी में डुब गया था। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल श्मशान घाट भी है। ऐसे में सभी बिंदुओं की गहराई से जांच की जा रही है। शव काफी विभत्स था। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...