Hazaribagh: कुबरी नदी के पास अधेड़ का मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कुबरी नदी के पास अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार सुबह सामने आई, जब ग्रामीणों ने कुबरी नदी के पास नदी जाने वाले जंगल के रास्ते में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखा।

Hazaribagh: कुबरी नदी के पास अधेड़ का मिला अधजला शव

शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अधजला शव को देखकर लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय डहरभंगा मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव और टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव को दी और जनप्रतिनिधियों ने टाटीझरिया पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, एएसआई रामप्रवेश राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

Hazaribagh: मामले की जांच में जुटी पुलिस

शव के पास से मृतक का जबड़ा, एंड्रॉयड मोबाइल फोन, बीस-बीस रुपये के दो नोट और माचिस मिले हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल को जलाने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...