Advertisment

बरामद पैसा उनके परिवार से संबंधित व्यवसाय का इस से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं:धीरज साहू

रांची: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के झारखंड और ओडिशा स्थित विभिन्न ठिकानों पर आयकर की छापेमारी में करोड़ों रुपये नगद बरामद हुए हैं.

शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान सांसद ने पहली बार मीडिया के सामने इस मामले में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि आयकर द्वारा बरामद पैसा उनके परिवार से संबंधित व्यवसाय का है. इसका कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है.

वहीं, बरामद पैसों के ‘काला धन‘ होने के भाजपा के दावों पर साहू ने कहा कि यह आयकर विभाग तय करेगा. समय आने पर सारी चीजें स्पष्ट हो जायेंगी.
सांसद ने आगे कहा कि यूं तो मैं वर्ष 1977 में ही राजनीति में आ गया था, लेकिन सक्रिय राजनीति में 30-35 वर्षों से हूं. मेरे बड़े भाई शिव प्रसाद साहू दो बार रांची के सांसद रहे.

मेरे पिता स्व बलदेव साहू बड़े समाजसेवी थे. उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की. हमारे परिवार ने रांची, लोहरदगा और ओडिशा में कई विकास कार्य किये. कई स्कूल और कॉलेज खोले. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो पैसा पकड़ा गया है, वह मेरे परिवार से जुड़े फर्म का है. हमारा परिवार तकरीबन 100 वर्ष से ज्यादा समय से शराब का कारोबार चला रहा है.

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...