पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बैरक में शराब मिलने के मामले में कार्रवाई की गई है। दीघा थाना के मुंशी समेत सात जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कार्रवाई की है। दीघा थाना के दारोगा और सिपाही सभी शामिल हैं। शराब की हेराफेरी के आरोपी में निलंबित किया गया है। पहले ही थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था। दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पटना के दीघा थाना शराब कांड में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। करीब एक करोड़ रुपए की जब्त शराब की हेराफेरी में पांच पुलिसकर्मियों को फिर से निलंबित कर दिया गया है। मुंशी सिपाही से लेकर दारोगा तक कार्रवाई की जद में आ गए हैं। इस मामले में दीघा थानध्यक्ष को पहले ही निलंबित किया जा चुका है जबकि एक दारोगा और दो पुलिसकर्मी जेल भेजे जा चुके हैं।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















