Advertisment
बाढ़ : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आज बाढ़ में जन संवाद कार्यक्रम किया। उनके जन संवाद कार्यक्रम में मरांची टाल और रेलवे फाटक के स्थायीकरण का मामला प्रमुखता से छाये रहा। मरांची गांव में ग्रामीणों ने ललन सिंह से इन दोनों मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह समेत कई नेताओं ने भी समारोह में शिरकत की। पूर्व मुखिया ने जनता की मांग को ललन सिंह से अवगत कराया।
Advertisment
विकास कुमार की रिपोर्ट
Advertisement




