ललन सिंह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत

पटना : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह अभी-अभी दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के एमएलसी नीरज कुमार भी मौजूद थे। बता दें मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय और मछली पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय मिला है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

जो पद मुझे केंद्र में मिला है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे ललन सिंह

पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जो पद मुझे केंद्र में मिला है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि जो पदभार और काम मुझे मिला है उसे निष्ठापूर्वक हम करेंगे और उम्मीद है कि बिहार के लोगों का विश्वास जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए जदयू के नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री बनता है स्वागत और गुलदस्ता के लिए नहीं काम करने के लिए हम काम करेंगे।

ललन का तेजस्वी पर तंज, कहा- बिलाई के भाग्य से सिक्का नहीं टूटता है

तेजस्वी यादव का बयान की बिहार को मंत्रिमंडल में कुछ नहीं मिला झुनझुना पकड़ाया गया है। इस पर श्री सिंह ने कहा हमलोग पूरी तरह मंत्रिमंडल से संतुष्ट है। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिलाई के भाग्य से सिक्का नहीं टूटता है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव सिक्का टूटने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन बिलाई के भाग्य से सिक्का नहीं टूटता है। तेजस्वी द्वारा कहा गया कि बिहार में लगातार अपराधी घटनाएं घट रही है और जाति विशेष पर टारगेट किया जा रहा है। इस पर ललन ने कहा कि जो अपराध करेगा वह भीतर जाएगा। अपराधी को जात से देखा नहीं जाता है।

यह भी पढ़े : ललन सिंह ने कहा- सुशील मोदी की भरपायी नहीं हो सकता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...