मुंगेर में JDU प्रत्याशी ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन, दोनों डिप्टी सीएम ने कहा ‘जीत रहे 40 सीट’

मुंगेर: बिहार के सत्ताधारी दल जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ललन सिंह ने आज मुंगेर लोकसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल किया। ललन सिंह के नामांकन के वक्त उनके साथ बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद थे। इस दौरान ललन सिंह के साथ भारी मात्रा में उनके साथ समर्थक मौजूद थे।

ललन सिंह के काफिला में चल रहे समर्थक लगातार ललन सिंह, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। ललन सिंह के नामांकन में भीड़ इस कदर उमड़ी थी कि भीड़ को कण्ट्रोल करने में प्रशासन के पसीने छूटने लगे थे। इस दौरान एक तरफ जहां समर्थक ललन सिंह की जीत का दावा कर रहे थे वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम बिहार की चालीस में चालीस सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता के पास जाना होता है। बाकि नामांकन के बाद आप खुद देखेंगे कि जनता की लहर क्या कहती है।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कहा कि बिहार में मोदी की गारंटी का लहर चल रहा है। मतदाताओं ने मन बना लिया है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 जीतेगा। वहीं मंत्री विजय सिन्हा ने भी कहा कि अभी नामांकन भी नहीं हुआ है और लोगों का उत्साह बता रहा है कि हम प्रचंड रूप से जीत रहे हैं।

मुंगेर से केएम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- शेखपुरा में JDU विधायक और जिला उपाध्यक्ष के बीच भिड़ंत, चार घायल

JDU

JDU
JDU
JDU

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...