उपेक्षित बस अड्डा, ना पीने का पानी ना शौचालय की व्यवस्था

बोकारोः जिले के नया मोड़ स्थित अंतरप्रांतीय बस अड्डा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार हो गया है। मालूम हो कि इस बस स्टैंड से देश के कई राज्यों के लिए बसे खुलती है तथा बस स्टैंड से लगभग साढ़े चार लाख रुपए प्रतिमाह राजस्व की प्राप्ति होती हैं।

बस स्टैंड से प्रतिदिन 5 हजार यात्री करते हैं सफर

लेकिन यात्रियों के सुविधाएं नदारद हैं। बस स्टैंड में प्रतिदिन 5 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन सिर्फ एक शौचालय पर बड़ी आबादी निर्भर है।

ये भी देखें- विधान सभा शीत सत्र का दूसरा दिन देखिए कैसा है विधान सभा का माहौल_लाइव

फिलहाल लगाए गए लाखों के खर्च पर हाई मास्क लाइट एक घंटे भी नहीं चली तथा वह खराब हो गया, लेकिन अधिकारियों ने इसके कारण भी जानने की कोशिश नहीं की।

बस स्टैंड परिसर में कूड़े-कचरों का अंबार लगा है

कूड़े-कचरों के अंबार लगा हुआ है। बस स्टैंड से कचरे का उठाव नहीं किया जाता है लेकिन प्रति बस प्रति दिन 50 रुपयों की वसूली ठिकेदार द्वारा की जाती है। समुचित पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- 31 दिसंबर की रात बॉलीवुड गायिका ममता शर्मा के गीतों पर झूमेगा धनबाद

बस एजेंटों द्वारा खुद खरीदकर घड़े में पानी रखना पड़ता है। जब इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...