Advertisment

बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड में बनेगा नया फ्यूल स्टेशन, प्रक्रिया चालू

पटना : राजधानी के बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए नयी व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिससे अब एक ही छत के नीचे बस स्टैंड से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक, सीएनजी पेट्रोल व डीजल सभी तरह के ईंधन डलवाने के जियो बीपी पंप की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए बस स्टैंड के स्टैंडिंग कमिटी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को बुडको व जिला प्रशासन की टीम द्वारा नापी व निरीक्षण का काम किया जा रहा है। जिससे यात्रियों व सवारी गाड़ियों को आसानी से ईंधन भराने के लिए उचित व्यवस्था की जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टैंड में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पांच एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जिससे भविष्य में बसों की संख्या बढ़ने के बाद भी भीड़-भाड़ की परिस्थिति नहीं उत्पन्न हो।

गर्मियों में यात्रियों के लिए लगाए गए पेयजल व्यवस्था का किया गया विस्तार

स्टैंडिंग कमिटी सदस्यों ने कहा कि गर्मियों में यात्रियों के लिए खास निशुल्क पेयजल की व्यवस्था का विस्तार किया गया है। जिसके तहत चार प्याऊ लगाए गए है। बता दें कि बस स्टैंड में चार वाटर एटीएम व्यवस्थित रूप से पूर्व ही लगाये जा चुके है। इसके अलावा शुद्ध जल के लिए 26 नलों की सुविधा भी सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। वहीं स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए 150 सीटों व पंखे की व्यवस्था किया गया है। रोजाना इस बस पड़ाव से 700-800 बसों का संचालन हो रहा है। बस स्टैंड विस्तार के लिए निरीक्षण करने वाली टीम का नेतृत्व प्रबंधक सह सचिव सुनील कुमार, नगर प्रबंधक पंकज कुमार व एजेंसी प्रबंधक सुधीर कुमार, अंकुर कश्यप, राजीव कुमार समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के मिशन निदेशक ने की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों व IT प्रबंधकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...