बस स्टैंड स्थित शौचालय पर लगा खतरे का बोर्ड, भयभीत हुए लोग, जांच टीम पहुंची

रिपोर्टः सचिन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

  • शौचालय पर लगा खतरे का बोर्ड
  • बस्ताकोला माईन्स रेस्क्यू की पहुंची टीम, जमीन के मापी तापमान, कहा गैस नहीं है

झरिया: जिले के 4 नंबर बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय एवं स्नानागार के अंदर की जमीन गर्म होने और झंझनाने से सफाई कर्मी भयभीत हो गए थे. इस बात की जानकारी शौचालय के ईचार्ज बिजेन्द्र राय ने नगर आयुक्त धनबाद को दी. साथ ही शौचालय के बाहर खतरा का बोर्ड लगा दिया गया. जाने से आमलोगों में भी डर सा माहौल बन गया था. बोर्ड को देख लोग काफी भयभीत हो गए. लोगों में डर समा गया था कि कहीं भूमिगत आग यहां तो नही पहुंच गई. लोगों ने बिजली विभाग को भी इसकी सूचना दी. मौके पर विभाग के कर्मी पहुंचे.

जांच टीम पहुंची

बिजली विभाग के कर्मियों ने देखा कि शौचालय के उपर से गुजारा 440 बोल्ट का तार शौचालय के छत से सटा है. कर्मियों ने आनन फानन में तार को उपर उठाया. इधर सूचना मिलते ही बस्ताकोला माईन्स रेस्क्यू के वाइस कैप्टन शैलेश कुमार, कुजामा कोलियरी प्रबंधन दिनेश कुमार और सर्वे टीम आदि पहुंचे. टीम ने शौचालय के ईचार्ज बिजेन्द्र राय व अन्य से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. जमीन के तापमान की मापी की गई. वाइस कैप्टन शैलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल जमीन का तापमान 45 डिग्री है और यहां गैस नहीं है. टीम ने कहा कि अगर कुछ ऐसा अंदेशा लगा तो फिर से जमीन के तापमान की मापी की जायेगी. इसके बाद ही कुछ कहा सकता है. वैसे करंट आने से भी जमीन गर्म हो सकता है.

 

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...