स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत

धनबादः जिले के बरवा अड्डा स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में क्लास 9 के छात्र अजय कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आनन-फानन में स्कूल की प्राचार्या सहित अन्य कर्मियों की मदद से छात्र को SNMMCH ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डेस्क से अचानक गिरा छात्र-प्राचार्य

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या ने बताया कि छात्र क्लास में डेस्क पर हेड डाउन किए हुए था। इसके बाद अचानक से गिर गया। तत्काल उसे सीक रूम में ले जाया गया, जहां छात्र की सांस बहुत तेज चल रही थी।

छात्र की मौत 2 22Scope News

इसके बाद उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने SNMMCH ले जाने की सलाह दी। SNMMCH ले जाने के बा वहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के घर वालों को सूचना दे दी गई है।

अस्पताल में लाने से पहले छात्र की मौत हो चुकी थी

वही SNMMCH में चिकित्सक ने बताया कि छात्र जब यहां आया था उस समय उसकी मृत्यु हो चुकी थी। हालांकि मृत्यु किस कारण हुई है यह पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मौत का कारण क्या था।

ये भी पढ़ें-मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना

प्राचार्या ने बताया कि छात्र क्लास 9 में पढ़ाई करता था और धनबाद के पुराना बाजार का रहने वाला था जबकि छात्र के पिता रेलवे में कार्य करते हैं। वहीं सूचना पर परिजन SNMMCH पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

JPSC JSSC Exam Scam: रांची में BJP प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव...

JPSC JSSC Exam Scam: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार...

Ranchi Development Plan: रांची के हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट,...

Ranchi Development Plan: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की...

Air Marshal Jitendra Mishra: राम मंदिर के नए CEO कौन हैं,...

राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र। जानिए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका, सैन्य करियर और राम मंदिर ट्रस्ट में...