Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार टैंकर और हाईवा के बीच सीधी टक्कर, चालक की मौत

नवादा : पटना-रांची रोड (एनएच-20) पर सोमवार को रजौली थाना क्षेत्र के अम्मा मोड़ के समीप टैंकर और हाईवा की हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में टैंकर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा झारखंड की ओर से आ रहा था और टैंकर नवादा की ओर से जा रहा था। तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें टैंकर चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान पटना जिला के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी सर्वेश सिंह के रूप में की गई है। सूचना के बाद रजौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 15 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...