तेज रफ्तार टैंकर और हाईवा के बीच सीधी टक्कर, चालक की मौत

नवादा : पटना-रांची रोड (एनएच-20) पर सोमवार को रजौली थाना क्षेत्र के अम्मा मोड़ के समीप टैंकर और हाईवा की हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में टैंकर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा झारखंड की ओर से आ रहा था और टैंकर नवादा की ओर से जा रहा था। तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें टैंकर चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान पटना जिला के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी सर्वेश सिंह के रूप में की गई है। सूचना के बाद रजौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...