तेल टैंकर व मालवाहक पिकअप में टक्कर, कोई हताहत नहीं

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां तेल टैंकर और मालवाहक पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें तेल टैंकर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी। पर गनीमत इस बात की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना जिले के रक्सौल सुगौली मुख्य मार्ग के आमिर खान टोला के समीप की है।

चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि केमिकल भरा टैंकर रक्सौल के तरफ से आ रही थी और केला लदा पिकअप विपरीत दिशा से जा रही थी। तभी चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तेल टैंकर गड्ढे में जा गिरी और पिकअप भी सड़क पर पलट गई। इस दरम्यान ट्रक चालक कूद ग,या जिस कारण उसे चोट नहीं लगी। पिकअप चालक को हलकी चोट लगी, जिन्हें स्थानीय सहयोग से इलाज कराया गया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले के जांच में जुट गई है। तेल टैंकर और केला लदी पिकअप आपस में टकरा गई। जिससे तेल टैंकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक जान बचाकर कूद गया। जिसके बाद टैकर से तेल रिसाव करने लगा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी देखें :

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी

हालांकि पिकअप के चालक घायल हो गया। जिसको पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। टक्कर में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया। जिस पर लदी केला भी जमीन पर गिरकर चारों तरफ बिखर गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इकट्ठा कर दूसरे गाड़ी पर लदा गया। बताया जाता है कि किसी केमिकल युक्त लदी तेल टैंकर रक्सौल की तरफ जा रही थी और केला लदी पिकअप विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी बीच यह घटना हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : ट्रैफिक रूल उल्लंघन करने वालों के खिलाफ काफी सख्त हुए SP स्वर्ण प्रभात… 

सोहराब आलम की रिपोर्ट

MP सुधाकर सिंह ने कहा- जलाशयों में पानी, फिर भी सूखी...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी, फिर भी...

हरैया बॉर्डर पर पकड़ी गईं भारत से नेपाल भाग रही 2...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री बीज के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी...

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...