महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

फारबिसगंज : आज फारबिसगंज के श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी (श्री श्याम मन्दिर) से महिलाओं के द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय अवस्थित कथा स्थल पहुंची। बता दें कि मंगलवार यानी 19 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ फारबिसगंज के भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय अवस्थित स्वर्गीय तपेश्वर बाबू के गोला में किया गया है।

आयोजन समिति ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में न केवल अररिया जिला बल्कि नेपाल से भी भक्त पहुचेंगे। कथा वाचन के लिए ऋषिकेश से बाल संत हरी दास जी महाराज पहुंचे हैं। आज गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाल केसरिया लिवास में सिर पर कलश रख इस धार्मिक यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अमित कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img