जमशेदपुर में संदिग्ध आतंकी की न्यायालय में हुई पेशी

जमशेदपुरः जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला शाहबाज नामक आतंकी को एनआईए(NIA) ने गिरफ्तार कर जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया। उधर पेशी के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। आपको बता दें कि शाहबाज पर आईएसआईएस आतंकी के साथ साठगांठ का एनआईए को शक है।

पूछताछ के बाद एक संदिग्ध को छोड़ दिया गया था

उधर एनआईए की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई में दो युवक को गिरफ्तार किया था। लेकिन 12 घंटे के पूछताछ के बाद पठान को छोड़ दिया। वैसे शाहबाज पर फेसबुक के माध्यम से आईएसआईएस एजेंट बनने का आरोप है।

शाहबाज को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई NIA की टीम

उधर ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए ने शाहबाज को लेकर रांची होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली में उससे पूछताछ होगी, उसके बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। वैसे जमशेदपुर से आतंकी का पुराना रिश्ता रहा है। दाऊद इब्राहिम, लश्कर तैयबा, अल-कायदा और सिमी के बाद आईएसआईएस का एजेंट पहली बार जमशेदपुर में मिला है।

ये भी पढ़ें- पहले घर तोड़ा, फिर किया पिटाई, दो महिला समेत सात लोग घायल

फिलहाल जमशेदपुर पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जब-जब आतंकी संगठन से जुड़े हुए तार को लेकर गिरफ्तारी हुई है तो एनआईए ने गिरफ्तार की है। लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगती है।

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा की उच्च शिक्षा से जुड़ी एक नई शुरुआत हुई है। कॉलेज में पहली...

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...