बैठक पर बोले अरुणाचल CM, कहा- मोदी के विकास कार्यों के आगे इंडिया गठबंधन की बैठक बेकार

गया : बिहार के बोधगया में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांंडू ने बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए बने अरुणाचल कल्चर सेंटर एंड गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इसकी जमीन बिहार सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। वहीं, इसे अरुणाचल सरकार के खर्चे पर बनाया गया है। वहीं, अरुणाचल संस्कृति के तहत सीएम का स्वागत किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अरुणाचल सीएम पेमा खांडू ने प्रेस से बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चुनाव में पहले भ्रष्टाचार होता था। इलेक्शन में पैसे देना और लेना दोनों ही भ्रष्टाचार है। इसके लिए कई संस्थानों की मदद से 2019 के चुनाव में लोगों को जागरूक किया गया, जिसका असर देखने को मिला। अब 2024 का इलेक्शन है, तो इसमें भी भ्रष्टाचार कम हो जाएंगे। इंडिया गठबंधन की मंगलवार को हुई बैठक पर कहा कि इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे। जैसा कि देख रहे हैं, कि मोदी जी की सरकार में विकास का काम काफी तेजी से हो रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन कुछ नहीं, मोदी सरकार का ही जलवा रहेगा। वहीं, यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नॉर्थ ईस्ट राज्यों का डेवलपमेंट काफी तेजी से हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों का चुनाव हुआ है. रिजल्ट देशवासियों के सामने है। मोदी सरकार में विकास की लहर चल रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर आएंगे। अरुणाचल सीएम ने यह भी कहा कि आजादी के 75 साल पार कर लिए, लेकिन नॉर्थ ईस्ट राज्यों में डेवलपमेंट नहीं के बराबर हो रहा था। अंतिम 10 सालों यानी नरेंद्र मोदी सरकार की बात करें, तो नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है। अब नॉर्थ ईस्ट राज्य काफी आगे हो गए हैं। अरुणाचल सीएम ने अगला दलाई लामा कौन, इस सवाल पर कहा कि वह इस पर कुछ नहीं बता सकते हैं कि दलाई लामा कहां के होंगे। दलाई लामा इंस्टिट्यूट का इसमें काफी प्रोसेस होता है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...