पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

नवादा : नवादा रजौली-सिरदला-गया स्टेट हाइवे पर रजौली थाना इलाके के बैरिया मोड़ के पास बुधवार की देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ में टकराने से स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मृतकों के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतकों में नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी विवेक कुमार और रोशन कुमार और सिरदला थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी रजौली में छठी में शामिल होकर स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बीच सड़क पर एक नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। दुर्घटना भीषण था। वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को 112 की पुलिस टीम के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर श्याम नंदन प्रसाद ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Ranchi Railway Station: रांची रेलवे स्टेशन का South Terminal दिसंबर तक...

 रांची रेलवे स्टेशन के साउथ टर्मिनल का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। 443 करोड़ की परियोजना के तहत दिसंबर तक...

CID Jharkhand: खूंटी में 22.46 लाख के फर्जी वेतन घोटाले की...

 खूंटी के स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन में 22.46 लाख रुपये की फर्जी वेतन निकासी की CID जांच शुरू हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार और...

RSS Office Attack: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, Funding Connection में...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया। पटना स्थित उसके दो फ्लैटों में तलाशी...