अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, 2 नर्तकी की मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने से जहा दो नर्तकियों की मौत हो गई। वहीं दो नर्तकी बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल नर्तकी नेहा और अंजना किन्नर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालात गंभीर बताई जाती है। घटना मांझा थाना के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच-27 की है।

बताया जाता है कि सभी नर्तकी जादोपुर थाना के जादोपुर में प्रोग्राम में गई थी। वापस लौटने के दौरान भोजपुरवा गांव के समीप ड्राइवर को नींद आने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गया। इस भीषण हादसे की वजह स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार एक नर्तकी किन्नर उछल कर मौके पर मौजूद पूल के नीचे पानी में गिर गई जबकि दूसरी नर्तकी किन्नर स्कॉर्पियो में ही दम तोड़ दी। दोनों नर्तकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कार्पियो में सवार ड्राइवर और अन्य तीन युवक फरार हो गए है।

यह भी देखें :

ग्रामीणों के मदद से दोनो नर्तकियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए एक नर्तकी किन्नर अंजला को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस मामले में मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि डिवाइड से टकराने से दो लोगों की मौत हुई है दो लोग जख्मी है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : ‘गोपालगंज शहर से हजियापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर के अंतिम चरण में निर्माण काम’

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...