Advertisment

गया: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 5 बच्चों को रौंदा, 4 की मौत

झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

गया/पलामू : अनियंत्रित स्कॉर्पियो- झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के नौडीहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने नोडीहा बजार से आ रही बिशनपुर मोड़ पर पांच बच्चों को रौंदते हुए करीब 60 मीटर नीचे गड्ढे में जा गिरा. इस घटना में स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए. वही गनीमत रही की स्कॉर्पियो में केवल एक चालक सवार था. वही चपेट में आए पांचों बच्चों स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का रहने वाले बताये जा रहे हैं.

इन बच्चों की हुई मौत

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में घटनास्थल पर दो बच्चों की मौत हो चुकी थी. वहीं रास्ते में ले जाने के क्रम में दो और बच्चों की मौत हो गई. इन सभी बच्चों की उम्र लगभग 10 से 16 वर्ष के बीच में बताई जा रही है. घायल और मृतक बच्चों को डालटेनगंज सदर अस्पताल भेजा गया है. जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें मदन सिंह का पुत्र, नथु सिंह का पुत्र, रमजान का पुत्र और सिकंदर सिंह का पुत्र विवेक शामिल है. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम पसर गया है.

accident1 22Scope News

अनियंत्रित स्कॉर्पियो: डालटेनगंज सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज

जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ है वो डुमरिया थाना क्षेत्र के उनचौलिया गांव के अख्तर अली का बतया जा रहा है. गाड़ी की संख्या जेएच 12के 0992 है. वही चलाक सिमरी गांव का रहने वाला है. दो किशोर की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. वहीं तीन गंभीर घायल किशोरों सहित चालक को डालटेनगंज सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. जिसमें रास्ते में ही दो किशोरों की मौत हो गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट: रंजन

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई तेज...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...