44.80 करोड़ से बनेगा केतारी बगान आरओबी, सरकार ने दी मंजूरी

रांची: केतारी बागान आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) बनने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने 44.80 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने की मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें-मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना

इसे पथ निर्माण विभाग बनायेगा. जो गेट संख्या एमएच-27, रांची-नामकुम क्षेत्र में बनेगा. पथ निर्माण विभाग ने आरओबी निर्माण का डीपीआर तैयार कर लिया है. मालूम हो कि केतारी बगान स्थित रेल फाटक के चौड़ीकरण के बावजूद वहां जाम लगता है.
यहां आरओबी नहीं रहने की वजह से हजारों की आबादी परेशान है, लोग यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- 5 जनवरी तक जवाब नहीं तो प्रशासन को देना पड़ेगा 25000 जुर्माना

रांची के सांसद संजय सेठ ने भी राज्य सरकार के अधिकारियों से बात की थी. केंद्र ने इस साल इसका बजट को मंजूरी दे दी थी. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची दौरे के क्रम में यहां आरओबी बनाने की बात कही थी. इसके लिए डीआरएम को 15 दिनों के अंदर प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा था.

इसके बाद डीआरएम ने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था. वहीं गुरुवार को पथ निर्माण विभाग ने रेलवे को सूचना दी कि इसकी मंजूरी राज्य सरकार से मिल गयी है.

सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि पथ निर्माण विभाग आरओबी बनाने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा. लोगों को मिलेगी जाम से राहत केतारी बगान आरओबी बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

वर्तमान में 24 घंटे में पांच घंटे तक केतारी बगान का फाटक बंद हो जाता है. रोजाना 60 पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी के आवागमन से यह स्थिति बनी है. इससे चुटिया के लोगों को परेशानी होती है.

इस रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना- जाना होता है. फाटक बंद रहने से यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...