कोडरमा में होमगार्ड जवान ने क्यों लगाई फांसी, किस कारण तनाव में था जवान, जानें पूरा मामला…

कोडरमा : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में ड्यूटी नहीं मिलने के कारण तनाव में आकर होमगार्ड के जवान राजेश कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिलैया ब्रांच में बतौर गार्ड तैनात राजेश शर्मा बीमारी के कारण ड्यूटी से छुट्टी ले लिया था और 6 महीने बाद जब वापस ड्यूटी पर बहाल किए जाने की मांग की तो उन्हें ड्यूटी नहीं दिया गया, जिसके कारण वह तनाव में थे।

मृतक के परिजनों के मुताबिक ड्यूटी देने के नाम पर होमगार्ड कमांडेंट द्वारा रिश्वत मांगी जाती थी और प्रतिदिन होमगार्ड के कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें ड्यूटी नहीं मिल रही थी।
वहीं दूसरी तरफ होमगार्ड के जवान की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल सोमवार की शाम होमगार्ड के जवान राजेश कुमार निराश होकर कार्यालय से वापस घर लौटे और आधी रात के बाद उन्होंने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

नवादा के प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. शंभू प्रसाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...