Commercial Advertisment

4 बच्चों का बाप होमगार्ड जवान 3 बच्चों की मां के साथ फरार, महिला पति ने…

पटना: पटना में एक होमगार्ड जवान और तीन बच्चे की मां खाना बनाने वाली एक महिला के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत कर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। घटना राजधानी पटना की है जहां बायपास थाना में तैनात होमगार्ड जवान सोनू कुमार खाना बनाने वाली तीन बच्चों की मां के साथ फरार हो गया।

मामले में महिला के पति मुन्ना ने बताया कि गरीबी की वजह से उसकी पत्नी बायपास थाना में सिपाहियों का खाना बनाती थी। इसी क्रम में उसकी जान पहचान थाना में ड्राइवर के पद पर तैनात होमगार्ड जवान सोनू से हुई। इसके बाद सोनू अक्सर घर आने लगा और कुछ सामान भी लाता था। जब मैने विरोध किया तो कहता था कि आपकी गरीबी की वजह से आपकी मदद करता हूं। अचानक बीते रविवार को मेरी पत्नी गायब हो गई।

खोजबीन करने पर पता चला कि होमगार्ड जवान सोनू ने मेरी पत्नी को भगाया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान सोनू भी शादीशुदा है और 4 बच्चों का बाप है। महिला के पति की शिकायत पर बायपास थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बाईपास थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बेगूसराय में EVM डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, कहा…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...