पासिंग आउट परेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत

148
पासिंग आउट परेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत
पासिंग आउट परेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत
Advertisment

औरंगाबाद : मदनपुर सीआरपीएफ कैंप में पासिंग आउट परेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी राम निहोरा सिंह के मंझले पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। मृतक जवान की मौत की खबर परिजनों को दे दी गई है और उनके आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Advertisment

राजू कुमार 2025 बैच का होमगार्ड जवान था – सह फायर ऑफिसर प्रभा कुमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कुमार 2025 बैच का होमगार्ड जवान था और इसी वर्ष 28 अगस्त की रात में ट्रेनिंग के लिए मदनपुर आया हुआ था। बताया जाता है कि आठ जनवरी को पैडिंग आउट इवेंट होना है और उसी इवेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए आज सुबह वह अन्य जवानों के साथ प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घट गई। सह फायर ऑफिसर प्रभा कुमारी ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : बेतिया पुलिस ने दिसंबर माह में 10 लाख के 52 गुम/चोरी मोबाइल किए बरामद…

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement