घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी करना युवती को पड़ा महंगा !

बोकारोः जिले में एक युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर लिया। जिसके बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी करने के बाद दोनों जोड़े थाने के चक्कर लगा रहें हैं।

ये भी देखें- Mumbai Airport पर मशहूर सितारे हुए स्पॉट्स, फटॉग्रफर्स को पोज़ देते हुए नजर आए सितारे

जोड़े ने इसी को लेकर बोकारो के प्रेमी युगल जोड़ी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का नाम शिल्पा चटर्जी बताया जा रहा है वहीं युवक का नाम विश्वा मोहन बताया जा रहा है।

अधेड़ व्यक्ति से शादी कराने वाले थे परिजन

जानकारी के मुताबिक युवती शिल्पा चटर्जी के परिजन उसकी शादी किसी अधेड़ व्यक्ति से करने वाले थे। जिससे युवती नाखूश थी। जिसके बाद युवती ने इसका विरोध करते हुए घर से भागकर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी के सात फेरे ले लिये। लेकिन परिवार वालो से बगावत करना अब महंगा साबित होने लगी है।

जोड़े ने एसपी के पास लगाई गुहार

एसपी के पास गुहार लगाते हुए जोड़े ने कहा है कि सर हम दोनों बालिग है लेकिन परिवार वाले तथा पुलिस वालों ने जीना हराम कर दिया। वे हाथ धोकर हमारे पीछे पड़े हुए हैं। बता दें कि 24 वर्षीय शिल्पा चटर्जी चास थाना क्षेत्र के रहने वाली है वहीं विश्वा मोहन माराफारी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी निवासी है।

शादी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- महिला ने सरेआम युवक को चप्पलों से पीटा

बस फरियाद लगाकर ज्योहि दोनों एसपी ऑफिस से बाहर निकले वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी चास पुलिस ने प्रेमी जोड़े को उठा लिया।

दोनों के आधारकार्ड के मुताबिक दोनों ने अंतर जातीय विवाह बालिग होने के बाद किया है। जिसके कारण शिल्पा चटर्जी के परिजनों ने लड़के के परिजनों के खिलाफ चास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस व परिजनों ने दोनों को परेशान करना शुरू किया है।

 

BJP Jharkhand: BJP की बड़ी मांग, 48 घंटे में छात्रों पर...

 झारखंड भाजपा ने मुख्य सचिव से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और परीक्षा घोटालों की CBI जांच कराने की मांग की है।BJP...

JPSC Scam: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की Bail Plea...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। CID की विशेष अदालत 5 सितंबर को...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा में 300 छात्रों के लिए शुरू...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा जिले के बिहार शरीफ शहर में स्थित माइनॉरिटी रेजिडेंशियल स्कूल (अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय) में पढ़ने वाले लगभग 300 छात्रों...