कैमूर : खबर कैमूर जिले के भभुआ से है जहां साइबर क्राइम का आतंक जोरो पर एक ही दिन में दो बड़े मामले सामने आए हैं। पहला मामला मोहनियां थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी ठाकुर पंकज कुमार सिन्हा से जुड़ा जिनका एक लाख 40 हजार रुपया खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया है।
वहीं दूसरा मामला भभुआ में सिपाही के पति विश्वनाथ साहू जो की मधुबनी के रहने वाले हैं। उनके भी क्रेडिट कार्ड से चार लाख 90 हजार रुपया साइबर अपराधियों द्वारा खाते से उड़ा दिया गया। ये मामला सिर्फ आम जनता तक नहीं है। बल्कि पुलिस के वरीय पदाधिकारियों का भी फर्जी सोशल अकाउंट बना पैसे की मांग की जाती रही है। सबसे चिंतनीय विषय ये है कि जब पुलिस पदाधिकारी ही साइबर अपराध से सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







