नकाबपोश बदमाशों ने बैग में ब्लेड मारकर उड़ा लिए एक लाख रुपए

नवादा : नवादा में बेखौफ बदमाशों ने बैंक में रुपए जमा करने आए एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है। शातिर नकाबपोश बदमाशों ने रुपए से भरे बैग में ब्लेड मारकर 500 के दो बंडल कुल एक लाख रुपए को बदमाश बेखौफ उड़ा लिए है। वहीं सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना शहर के प्रसाद बीघा स्तिथ पीएनबी बैंक की बताई जाती है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फेटेज से बदमशो की पहचान में जुटी है।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के अतौआ के निवासी डब्लू सिंह एक थैले में पाच लाख रुपए नगद लेकर पीएनबी बैंक में किसी अन्य के खाते में जमा कराने आए थे। जहां बैंक में बने तीन नंबर काउंटर के पास शातिर नकाबपोश बदमाशों द्वारा रुपए से भरे बैग में ब्लेड मारकर 500 रुपए के दो बंडल कुल एक लाख रुपए को नकाबपोश बदमाश बेखौफ लेकर चलते बने थे। फिलहाल नगर थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...