Commercial Advertisment

चौकीदार का पैसा लेकर चोर फरार, साढ़े तीन लाख रुपए कटिहार से बरामद

मुंगेर : मुंगेर पुलिस की कार्यशैली दिनों दिन बदतर होती जा रही है तभी तो अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि थाने में घुसकर चौकीदार के साढ़े तीन लाख रुपए लेकर भाग गए। घटना 24 अक्टूबर की है जहां सफिया सराय थाने में पदस्थापित चौकीदार प्रयाग पासवान अपनी बेटी की शादी के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मैन ब्रांच मुंगेर से चार लाख पचास हजार रुपए की निकासी की थी। जिसमें एक लाख रुपए गाड़ी खरीदने के लिए होंडा शोरूम मुंगेर में जमा किया और बाकी के साढे तीन लाख रुपए लेकर सीधा सफिया सराय थाना पहुंच गए। थाना पहुंचने के बाद चौकीदार प्रयाग पासवान ने पैसे से भरा थैला थाना के अंदर टेबल पर रखा और अंदर चले गए। इसी बीच मुंगेर से ही पीछा कर रहे झपटमार गिरोह के सदस्य थाने घुसकर पैसों से भरा थैला लेकर बड़े ही आसानी से निकल गया।

वहीं चौकीदार जब टेबल के पास आए तो अपना थैला टेबल पर नहीं देखकर घबरा गए। इसके बाद थाने के अंदर इधर-उधर खोजकी लेकिन पैसे से भरा थैली का कोई पता नहीं चला। वहीं थाने से चौकीदार के पैसों की चोरी की खबर सुनते ही अधिकारी और पुलिस जवान के होश उड़ गए और आनन-फानन में इधर-उधर पैसे की तलाश करने लगे। वही जब पैसे का कोई आता पता नहीं चला तो थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिसमें एक युवक बड़े ही आसानी से थाने के अंदर प्रवेश किया और थैला लेकर फरार हो गया। पुलिस थाने से चोरी होने के बाद सीसीटीवी में दिख रहे चोर की पहचान के लिए आसपास के जिलों एवं थानों से संपर्क किया गया। इसके बाद पता चला उस युवक का नाम पिंटू कुमार है जो रतौरा जिला कटिहार का रहने वाला है। पुलिस के द्वारा आरोपी के अस्थाई ठिकाना नया टोला जुराबगंज में बना हुआ स्थाई झोपड़ी से चोरी किए गए साढ़े तीन लाख रुपए बरामद किया गया। जबकि आरोपी पुलिस पहुंचने के पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस लगातार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी देखें :

वहीं मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सफ़िया सराय थाने के चौकीदार प्रयाग पासवान वैवाहिक कार्यक्रम के लिए स्टेट बैंक से पैसे निकाले थे और थाने के बाहर टेबल पर रखा था। इसके बाद पैसों से भरा थैला गायब हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान की गई और उसके ठिकाने से गायब पैसे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को चकमा देकर 2 बंदी फरार, चल रही छापेमारी

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...