बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ निकाले डेढ़ लाख, बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, CCTV में कैद

गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली गई। वहीं वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। बताया जाता है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरीगढ़ गांव के अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकाल कर अपने बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद वह फतेहपुर पहाड़पुर सड़क मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास पहुंचा। वह दुकान के पास बाइक खड़ी कर समान लेने दुकान में गया।

घात लगाए बदमाशों ने मौका पाकर डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए – पीड़ित अखिलेश

पीड़ित अखिलेश कुमार ने बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौका पाकर डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद जब अखिलेश कुमार ने दुकान से बाहर आया तो बाइक की डिक्की खुली देख उनके होश उड़ गए। डिक्की में रुपए नहीं देख दंपति रोने रोने लगी। वहीं वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अखिलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस घटनास्थल तक पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Gaya Chori 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व शिक्षक एवं किसान के घर चोरी, 50 लाख उड़ा ले गए चोर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...