Giridih Cash Haul : बोलेरो से पुलिस ने 40 लाख रू बरामद किया

Giridih Cash Haul – गिरिडीह जिले के घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के कोलडीहा के पास एक बोलेरो वाहन से 40

लाख रूपये  नकद बरामद किया है, जबकि वाहन में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से रंजीत राम नामक एक युवक 86 लाख रूपये

किसी के घर से लेकर भागा है जो घोड़थंभा के गुंडरी में छिपा हुआ है.

इस युवक से राशि वसूलने के लिए दिल्ली से कुछ लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर सोमवार को गुंडरी पहुंचे थे

और रंजीत राम को कुछ रकम के साथ अपने साथ ले गये.

इस बीच पुलिस को बताया गया कि एक बोलेरो पर कुछ लोग शेष 40 लाख रूपये लेकर कहीं जा रहे हैं.

Giridih Cash Haul

सूचना पर पुलिस ने कोलडीहा के पास वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

इसी बीच एक बोलेरो भी वहां पहुंची. पुलिस ने उस वाहन की भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

जांच के क्रम में पुलिस को उक्त वाहन से 40 लाख रूपये नकद मिले है.

घोड़थंभा ओपी में नोटों की गिनती का कार्य पूरा कर लिया गया है.

Giridih Cash Haul में पांच-पांच सौ रूपये की गड्डियां पुलिस ने बरामद की है और

वाहन पर सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

अभी हिरासत में लिये गये लोगों से पुछताछ की जा रही है.

 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...