कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है। शराब माफिया नए साल को जश्न में डुबोने और बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश से कार में छिपाकर 25 पेटी अंग्रेज़ी शराब रोहतास ला रहा था। वहीं कैमूर के कुलहड़िया मोड़ के पास कार से शराब ला रहा चालक ने आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शराब को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी स्वर्गीय कालेश्वर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार बताया जाता है। वहीं भभुआ के सदर अस्पताल पहुंचा दुर्गावती थाना के चौकीदार विजय शंकर पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ से कार में शराब लेकर आ रहा था। तभी कुलड़िया मोड के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रक में जाकर जोरदार टक्कर मार दिया जहां घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं जब कार का तलाशी लिया गया तो उसमे 25 पेटी अंग्रेज़ी शराब पाया गया है। जिसको पुलिस ने जब्त कर थाना लाया और परिजनों को सूचना दिया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया गया।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







