कार से शराब की बड़ी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से मंगलवार की रात कार से अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की गई है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। कार से 12 कार्टन में भरी 105 लीटर शराब बरामद की गयी है। चालक हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार पर शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम प्रोफेसर कॉलोनी पहुंची। कार मोहल्ले की एक गली में लगी थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी की तलाशी ली तो शराब बरामद हुई। गाड़ी जब्त की गयी है। छापेमारी टीम में जितेन्द्र कुमार, गौरव कुमार सिंह, तौकीर खान, पवन कुमार, राकेश कुमार सिंह और दिनेश कुमार यादव आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े : झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेती की तैयारी में जुटे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...